फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के घर आई महिला को ले गई उत्तराखंड पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का उत्तराखंड की महिला से फेसबुक पर प्यार हो गया। यह परवान चढ़ा तो प्रेमिका महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव में अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। डेढ़ माह से यह यही पर रह रही थी। पति ने इस मामले में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पट्टी लगूर पल्ला चार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस विवेचना के दौरान संभल पहुंची और महिला को लेकर उत्तराखंड लौट गई। हालांकि महिला ने यहां से जाने में आनाकानी की लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाई और अपने साथ ले गई। दरअसल, युवक का फेसबुक पर एक शादीशुदा महिला से प्रेम-प्रसंग हो गया। बाद में दोनों ने फोन पर बात करनी शुरू कर दी। उसके पास तीन बच्चे हैं लेकिन उसने अपने प्रेमी को एक डेढ़ वर्ष का बताया था। वह इन दिनों डेढ़ माह से प्रेमी के घर पर रही थी। सोमवार की शाम जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस कैला देवी थाना क्षेत्र में महिला के पास पहुंची। उसने महिला को अपने कब्जे में लिया। महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही थी लेकिन पुलिस ने कानूनी कार्रवाई का हवाला देते हुए सख्ती दिखाई और फिर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें