फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पिलाया पानी

विज्ञापन
चंदौसी के रेले स्टेशन पर ट्रेन में बैठे यात्रियों को पानी पिलाते स्काउट-गाइड।संवाद - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन पर तीन दिवसीय जल वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को अंतिम दिन स्काउट गाइड ने रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में जाकर यात्रियों को भीषण गर्मी में पानी दिलाया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे तथा ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को उनके पास जाकर भीषण गर्मी में पानी पिलाया। भीषण गर्मी में यात्रियों ने ठंडा पानी पीकर राहत महसूस की। स्काउट गाइड तीनों दिन उत्साह के साथ अपने कर्तव्य का निर्वाहन करने में डटे रहे हैं। स्काउट-गाइड की कर्तव्य के प्रति लगन देखकर यात्री भी प्रशंसा करते नजर आई। रविवार अंतिम दिन स्टेशन अधीक्षक आशीष कुमार मिश्रा ने स्काउड गाइड को सर्टिफिकेट देकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला संगठन कमिश्नर स्काउट मोहित कुमार, डीओसी मीनू भारती, हेड क्वार्टर कमिश्नर पूजा सक्सेना सहित अनेक स्काउट गाइड मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें