फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: झुलसा रही गर्मी, रोडवेज बसों में घटे यात्री

Sun, 21 Jun 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। भीषण गर्मी और तपती दोपहरी का असर अब रोडवेज बसों के संचालन पर भी दिखाई देने लगा है। यात्रियों की संख्या घटने से कई बसें आधी खाली चल रही हैं। हालत ये है कि दोपहर के समय बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा नजर आता है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार गर्मी के चलते यात्री संख्या में करीब 30 से 35 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


आसमान से बरस रही आग और झुलसा देने वाली धूप ने लोगों की आवाजाही सीमित कर दी है। इसका सीधा असर रोडवेज बसों पर भी पड़ा है। इससे यात्री संख्या में 30 फीसदी से 35 तक गिरावट आने से कई बसें आधी खाली गंतव्य तक पहुंच रही है। भीषण गर्मी के कारण लोग दोपहर के समय घरों से निकलने से बच रहे हैं। केवल जरूरी काम होने पर ही लोग यात्रा कर रहे हैं।
चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड से दिल्ली, मुरादाबाद, बदायूं, अलीगढ़ समेत विभिन्न मार्गों पर संचालित बसों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम हो गई है। दोपहर के समय बस स्टैंड पर यात्रियों की चहल-पहल कम नजर आती है। कई बसें निर्धारित समय पर रवाना तो हो रही हैं, लेकिन उनमें सीटें खाली रह जाती हैं। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोग यात्रा के लिए सुबह और शाम का समय अधिक पसंद कर रहे हैं। रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि बढ़ती गर्मी के चलते यात्रियों की संख्या कम हो गई है। यात्रियों की कमी का असर राजस्व पर भी पड़ रहा है। मौसम में बदलाव और गर्मी से राहत मिलने के बाद ही यात्रियों की संख्या में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें