फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्कूटी सवार युवतियों ने मारी टक्कर, युवक घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। स्कूटी सवार युवतियों ने युवक को टक्कर घायल कर दिया। सड़क पर पड़े घायल को डिलीवरी मैन युवक ने कुछ लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने घायल को रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन

शनिवार की शाम साढ़े सात बजे गोशाला रोड एक युवक घायल अवस्था में पड़ा। उधर से गुजर रहे डिलीवरी मैन विपिन ने देखा तो कुछ लोगों की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां घायल ने बताया कि शाम को सेबिंग कराकर अपने घर लौट रहा था। तभी स्कूटी सवार युवतियों ने गोशाला रोड पर टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क किनारे गिर गया। इसके बाद युवतियां स्कूटी लेकर फरार हो गई। युवक ने अपना नाम सोनू पुत्र खेमचंद्र निवासी संगम विहार बताया। घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलना मिलने पर परिजन भी सीएचसी में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें