पवांसा स्थित सिल्बर स्टोन में पढ़ने वाले कक्षा आठ के तरुष प्रताप सिंह व प्रियांशु राघव ने आज अपनी गुल्लक फोड़कर 1500 रुपये निकाले। उन्होंने प्रथमा बैंक पर पहुंचकर 1500 रुपये बैंक में जमा किए। बच्चों ने बताया कि उनके स्कूल के अध्यापकों के द्वारा जागरूक किए जाने बाद अपनी गुल्लक के रुपये बैंक में जमा किए है। शाखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार अनुरागी ने बताया कि बच्चों को खाता बैंक में है। उनकी जागरूकता को देखकर उनके पैसे खाते में जमा कराए गए हैं। 1500 रुपये की छोटी करेंसी से बहुत समस्याएं खत्म नहीं होंगी। लेकिन बच्चों की ये पहल बड़ों के लिए मिसाल है।
वाह शर्मा जी! छोटे नोट देकर 300 लोगोंं की दिक्कत दूर की
जुनावई (संभल)। लोग नोटबंदी के बाद नगदी न मिलने से जूझ रहे हैं। तमाम लोग सरकार को घेरने में लगे हैं। ऐसे में कई ऐसे लोग भी हैं जो लोगों की सहायता को आगे आ रहे हैं। अब जुनावई में एक व्यापारी ने छोटी करेंसी बैंक में जमा कराई। बैंक के पास कैश नहीं था, छोटी करेंसी मिलने के बाद 300 लोगों को भुगतान संभव हो सका।
जुनावई एसबीआई के शाखा प्रबन्धक भीमसिंह ने बताया जुनावई कस्बे में रहने वाले खाद दुकानदार मुकेश चन्द्र शर्मा ने बैंक को 8.21 लाख रुपये बैंक में जमा कराए। बैंक धन के अभाव में खाताधारकों को भुगतान नहीं कर पा रहा था। छोटी करेंसी का कैश आने के बाद बैंक ने 300 ग्राहकों को इसका भुगतान किया। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के बाद एटीएम में कैश को डाला गया। जिसके बाद छह लाख रुपये की नगदी एटीएम से निकाली गई है। ग्राहकों को काफी राहत मिली।
पिछले कई दिनों से ग्राहक खाली हाथ लौट रहे थे। उनके सामने नगदी की समस्या थी। व्यापारी मुकेश चंद्र शर्मा ने बताया कि व्यापार के माध्यम से छोटे नोट इकट्ठा हो रहे थे। इन्हें लोगों को सहयोग के लिए बैंक को दिया गया। जिससे क्षेत्र के लोगों को सहायता मिली। आगे भी ऐसा कार्य करते रहेंगे। जिनके पास ऐसी छोटी करेंसी है वह भी सहयोग को आगे आएं तो लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।