फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईबी की टीम ने मेंथा फर्म पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले महीने चंदौसी में बड़ी मैंथा फैक्ट्री में छापामारी की गई थी। इसकी की जांच के बीच शहर में आज एक और मेंथा फर्म में एसआईबी की टीम ने छापामार कर चेकिंग की। मौके पर सिर्फ दो ड्रम मेंथा ही मिला है। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर (एसआईबी) रतन शंकर मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर विजय कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर सुनील कुमार आदि की सहभागिता वाली मुरादाबाद से आई वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने चंदौसी के घास मंडी में जितेंद्र कुमार की जेएस मेेंथा प्रोडक्ट फर्म पर छापामारी की।
यहां दो ड्रम मेंथा तेल मिला। कुछ अभिलेखों की जांच की गई है। कुछ अभिलेख कब्जे में लिए गए हैं। छापामारी से मेंथा मंडी में दिनभर खलबली मची रही। असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि जेएस मेंथा फर्म पर चेकिंग की गई थी। लेकिन यह सितंबर माह में नार्थ एंड फूड्स के यहां की गई छापामारी से जुड़ी हुई चेकिंग की थी।
विज्ञापन

इस फर्म के तार भी अजंता टाकीज के निकट की पिछले महीने की गई छापामारी से जुड़े हैं। हालांकि अभी इस मामले में कुछ कहा नहीं जा सकता है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें