फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने व्यापारियों से किया संवाद, जाम से निजात और सीसीटीवी कैमरे लगाने का मुद्दा उठा

विज्ञापन
संभल में व्यापारियों से बात करते एडीजी। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। विकास कार्यों की निगरानी और समीक्षा के लिए जिस तरह से शासन ने प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग जनपद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, अब उसी तर्ज पर पुलिस के बड़े अधिकारियों को जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिले के लिए अपर पुलिस महानिदेशक एसबी शिरोड़कर नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। शिरोड़कर बुधवार को संभल पहुंचे। निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की। कोतवाली का निरीक्षण किया। मोहल्ला ठेर में स्थित सर्राफा बाजार में व्यापारियों से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

मंगलवार को संभल दौरे पर आए नोडल अधिकारी ने नगर के व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। इसी दौरान व्यापारियों ने कई तरह की समस्याएं होने की बात कही। जिसमें प्रमुख मुद्दा नगर में जाम और अतिक्रमण का उठाया गया।
व्यापारियों का कहना था कि नगर के मुख्य बाजार में जाम के हालात हर दिन बनते हैं। इसके दो कारण हैं पहला अतिक्रमण काफी किया हुआ है। वहीं अवैध ई-रिक्शों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

इससे नगर के व्यापारी परेशान हैं। साथ ही दूर दराज से आने वाले ग्राहक भी परेशान होते हैं। ऐसे में कारोबार पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। व्यापारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। अब व्यापारियों को उम्मीद है कि समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें