फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सुविधाओं के बिना काम करने को मजबूर सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने सोमवार को ईओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं, साप्ताहिक अवकाश, समय से वेतन, सुरक्षा उपकरण और विभिन्न बकायों के भुगतान की मांग की गई। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि कि बार-बार शिकायतों के बावजूद सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन





ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिका में कार्यरत संविदा, आउटसोर्सिंग और नियमित सफाई कर्मचारियों को कई मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सफाई कर्मचारियों को झाड़ू, फावड़ा सहित आवश्यक सफाई उपकरण और सुरक्षा सामग्री विभाग की ओर से उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे उन्हें अपने खर्च पर सामान खरीदना पड़ रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से सफाई कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने, अवकाश के दिन का वेतन भुगतान, मौसम के अनुसार वर्दी उपलब्ध कराने और न्यूनतम मजदूरी के अनुसार पूरा वेतन देने देने की मांग की गई। साथ ही कर्मचारियों को ईएसआई योजना का लाभ देने, समय से वेतन भुगतान करने और रुके हुए वेतन व एरियर का भुगतान कराने की बात कही गई।
विज्ञापन


ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि नियमित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते, बोनस, सातवें वेतनमान का बकाया और एसीपी का लाभ शीघ्र दिया जाए। इसके अलावा कोरोना काल में काटी गई भविष्य निधि की राशि कर्मचारियों के खातों में जमा कराने की मांग उठाई गई। संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो संगठन आगे आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नंदू वाल्मीकि, प्रदेश सचिव ज्ञान प्रकाश वाल्मीकि, हंसराज, प्रदीप, जय, कुक्कू, बाबूराम भारती, राकेश, राकेश, विनोद, राजकुमार, राजू, पिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें