फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: युवक की कार ट्रॉली से टकराई, साले की शादी में जाने दौरान चली गई जान, रिश्तेदारों में कोहराम

Mon, 25 Dec 2023 05:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के बहजोई-चंदौसी मार्ग पर गन्ने लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे कार घुस गई। इसमें एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
संभल में जान गंवाने वाला बबलू और परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साले की शादी में गए संभल के मोहल्ला गढ़ी निवासी बबलू (38) की कार बहजोई-चंदौसी मार्ग पर आटा गांव के पास गन्ने लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से घुस गई। हादसे में बबलू की मौत हो गई। जबकि उसका साढ़ू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दोनों लोग बिलारी से रिश्तेदार को छोड़कर लौट रहे थे।

विज्ञापन


संभल के मोहल्ला गढ़ी निवासी बबलू पुत्र तारा चंद्र व उसके साढ़ू विपिन पुत्र राम चंद्र सिंह निवासी गांव सदरपुर थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद रविवार को अपने साले विपिन की बरात में बहजोई आए थे। रविवार की शाम बहजोई में धूमधाम से बरात चढ़त हुई। इसके बाद धीरे-धीरे रिश्तेदार अपने-अपने घर जाना शुरू हो गए।

दोनों साढ़ू कुछ रिश्तेदारों को कार से छोड़ने बिलारी के गांव मिलक गए। रात नौ बजे कार सवार जब बनियाठेर थाना क्षेत्र के बहजोई रोड स्थित गांव आटा पहुंचे तो अन्नपूर्णा होटल के सामने गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से कार पीछे से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां बबलू को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। हादसे के बाद शादी की खुशियां गम बदल गईं।

बाइक रपटने से किसान जख्मी 

चंदौसी थाना क्षेत्र के मोहल्ला विकास नगर निवासी विजेंद्र पुत्र रूप सिंह पेशे से किसान है। रविवार को वह थाना बिलारी के गांव जमालपुर में खेत पर आलुओं की फसल में पानी भरने बाइक से गया था। वहां से वापस आते समय शाम सात बजे करीब थाना बनियाठेर के गांव बरौली रुस्तमपुर के पास किसान की बाइक सड़क पर पड़ी बजरी के कारण फिसल गई।

जिससे बाइक सवार किसान सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 घायल को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें