फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में महिला की हत्या: दहेज में कार नहीं मिलने पर घटना को दिया अंजाम, बच्चों को घर में छोड़कर आरोपी फरार

Mon, 30 Oct 2023 05:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मोतीनगर में सुनीता (28) पत्नी अजय का शव घर में मिला। सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस को बताया कि दहेज में कार न मिलने के चलते गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मुरादाबाद के बिलारी थाना अंतर्गत गांव मुढैया राजा निवासी रामौतार ने अपनी बेटी सुनीता की शादी छह वर्ष पहले अजय के साथ की थी। पीड़ित पिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज में कार लाने की मांग पति और उसके परिजन कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करते थे।

सोमवार की सुबह आत्महत्या करने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो आरोपी घर छोड़कर भाग गए। बताया कि सुनीता अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। हयातनगर थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर महिला के पति अजय, ससुर कल्लू, सास पुष्पा, नंद प्रियंका और अंजलि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें