दीपा सराय चौक पर बनाई गई पुलिस चौकी का शुक्रवार को लोकार्पण कर दिया गया है। असमोली के सीओ कुलदीप सिंह ने हवन पूजन कर इसका शुभारंभ किया। सीओ का कहना है कि कानून व्यवस्था मजबूत किए जाने और पीड़ितों को जल्द ही मदद मिलने के लिए इस चौकी का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
दीपा सराय पुलिस चौकी का निर्माण जिस स्थान पर हो रहा है वहां पुलिस चेकपोस्ट बनाया गया था। 24 नवंबर को हुए बवाल के दौरान दरोगा शाह फैसल और एक सिपाही पर भीड़ ने जानलेवा हमला किया और लूटपाट की थी। सरकारी बाइक को फूंक दिया था।
इसके बाद अधिकारियों ने इस इलाके में पुलिस चौकी निर्माण का निर्णय लिया। 1000 स्क्वायर फीट जमीन में यह चौकी तैयार की गई है। बता दें इस पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर सांसद जियाउर्रहमान बर्क का आवास है।