फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: बरात का इंतजार कर रही थी दुल्हन, तभी अचानक आया दूल्हे का फोन, कहा- अब नहीं हो सकती शादी

Tue, 16 Apr 2024 03:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के एक गांव में दुल्हन बरात का इंतजार करती रही। इस बीच दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों पक्षों में समझाैते के प्रयास हुए लेकिन कोई हल नहीं निकला।  
विज्ञापन
संभल में बरात का इंतजार करती रही दुल्हन - फोटो : i
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनियाठेर क्षेत्र के गांव पचाक में सोमवार को दुल्हन बनी युवती और उसके परिजन बरात का इंतजार करते रहे, लेकिन दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। युवती के पिता ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस दूल्हे पक्ष से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।   मामला बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव पचाक है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने दो माह पहले अपनी बेटी का रिश्ता मूंढापांडे क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ किया था। 15 अप्रैल को शादी थी।

दुल्हन पक्ष के लोग बरात के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। खाने से लेकर स्वागत की सभी तैयारियां पूरी थीं। आरोप है कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे दूल्हे का फोन आया और दहेज में ढाई लाख रुपये नकद और पांच बीघा जमीन अपने नाम कराने की मांग की।
विज्ञापन


दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात लाने से इन्कार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता व अन्य रिश्तेदारों से भी फोन करके बरात लेकर आने के लिए मान मनौव्वल किया। लेकिन उन्होंने बरात लाने से साफ इनकार कर दिया। युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें