फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जनेटा विवाद में नौ लोगों पर बलवा की कार्रवाई, जेल भेजा

Tue, 16 Apr 2024 03:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। थाना पुलिस ने रविवार को गांव जनेटा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और पथराव के मामले में नौ लोगों के खिलाफ बलवा की कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों पक्ष के दस आरोपियों को का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

बनियाठेर के जनेटा गांव निवासी तालिब और फराज के बीच रास्ते में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए थे। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले थे, बाद में पथराव भी हुआ था। जिसमें महिला समेत छह लोग घायल हुए थे। जिनका चंदौसी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया था। थाना प्रभारी मोहित काजला ने बताया कि उप निरीक्षक हिमांशु गौतम की तहरीर पर तालिब, सलीम, वसीम, नजीर, आतिफ, मंसूर, फरहाज, मशरूर और अब्दुल के खिलाफ बलवा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें