फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: भाजपा नेता के भाई की कबाड़ फैक्टरी में कट रहे थे चोरी के वाहन, सील के साथ केस दर्ज, जानें पूरा प्रकरण

Sun, 20 Apr 2025 11:28 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल के कैलादेवी थाना क्षेत्र में चोरी के वाहनों को काटने वाली कबाड़ फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा। भाजपा नेता के भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर फैक्टरी सील कर दी गई है। मौके से कई वाहन पार्ट्स बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
संभल में फैक्टरी की जांच करते अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव रझेड़ा सलेमपुर में संचालित कबाड़ फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा। मौके पर कई गाड़ियों के पार्ट्स व अन्य सामान मिला है। पुलिस ने भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल के खिलाफ चोरी के वाहन काटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


साथ ही पुलिस आगे की छानबीन कर रही है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि मेरठ की तरह संभल में भी अवैध तरीके से वाहन काटने के मामले की जानकारी प्रकाश में आई थी। इसके बाद ही मुखबिर के माध्यम से पुलिस ने चौकसी शुरू की और कार्रवाई की है। मौके पर दस्तावेज नहीं मिले।

सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। आगे की छानबीन जारी है। फिलहाल फैक्टरी को सील कर दिया गया है। यह रिपोर्ट कैलादेवी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने अपनी तहरीर में कहा है कि स्क्रैप आरआर एंड आर मैंटेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फैक्टरी संचालित हो रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात को मुखबिर ने सूचना दी थी कि चोरी के वाहन फैक्टरी में काटे गए हैं। मौके पर स्क्रैप पड़ा है। सूचना मिलने पर फोर्स के साथ पहुंचे तो कई वाहनों के अलग-अलग पार्ट्स पड़े थे। दस्तावेज दिखाने के लिए कहा तो मौके पर मौजूद लोग नहीं दिखा सके।

बताया कि यह फैक्टरी कपिल सिंघल द्वारा संचालित की जाती है। थाना प्रभारी के अनुसार यह वाहन चोरी के हैं जिन्हें काटा गया है। एसपी ने बताया कि थाना प्रभारी की तहरीर के आधार पर कपिल सिंघल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

UP: आंत हुईं डेमेज... मुंह पर चोट ही चोट के निशान, रामपुर में दरिंदगी की शिकार मूकबधिर किशोरी के हुए दो ऑपरेशन

हरियाणा की पुलिस भी छानबीन के लिए पहुंची थी
एसपी ने बताया कि कुछ समय पहले हरियाणा की पुलिस भी इस फैक्टरी पर छानबीन करने के लिए पहुंची थी लेकिन टीम ने कोई सूचना नहीं दी थी। इसके बाद से ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई थी। उस समय जानकारी मिली थी कि लग्जरी कार को काटा गया है। एसपी ने बताया कि मेरठ के बाद यह काम संभल में चल रहा है इसकी जानकारी लगातार मिल रही थी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान यह मामला सामने भी आया है। इसके आधार पर ही कार्रवाई की गई है।

मेरे नाम न लाइसेंस है और न मेरी जमीन में बनी है
कपिल सिंघल का कहना है कि फैक्टरी का लाइसेंस उनके नाम नहीं है और न जमीन उनके नाम है। बेटे के नाम से यह फैक्टरी संचालित हो रही है। सभी वैध दस्तावेज हैं। परिवहन विभाग की एनओसी पर कबाड़ वाहन काटने की अनुमति है। इसके अलावा सभी तरह का कबाड़ भी हमारे द्वारा खरीदा जा सकता है। जिस आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है वह गलत है। हम नियमानुसार कार्य करते हैं और पिछले कई महीने से फैक्टरी का संचालन भी नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। मेरठ के बाद संभल में चोरी के वाहन काटने की सूचना मिली थी। उसके आधार पर कार्रवाई की गई है। मौके पर कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा सके हैं। सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। छानबीन आगे चल रही है। उसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ेगी। - कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें