हिंसा भड़काने के आरोप में जामा मस्जिद कमेटी के सदर गिरफ्तार
संभल जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट को कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनको गिरफ्तार करके चंदौसी स्थित कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई संभल की में उनकी भूमिका थी।
उन्होंने भड़काऊ बयान दिया था। पुलिस का कहना है कि संभल हिंसा की जांच कर रही एसआईटी की जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद जफर अली की गिरफ्तारी की गई है।एएसपी श्रीश्चंद्र ने कहा कि 24 नवंबर संभल में हुए बवाल में जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदर को आरोपी बनाया गया है।
भड़काऊ बयानदेने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी की गई है। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में अधिवक्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। एहतियात के तौर पर संभल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।