नरौली के सरथल गांव में खेत की जुताई के समय शिव परिवार की प्रतिमाएं निकलने का दावा किया गया है। मूर्ति निकलने की जानकारी पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। यहां पहुंचे लोगों ने पूजा अर्चना शुरू कर दी। तहसील क्षेत्र के सरथल गांव निवासी रमेश पाल रविवार को अपने खेत की जुताई कर रहा था।
शारदीय नवरात्र पर चंदौसी के मंदिरों में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु भोर से ही पहुंचने लगे हैं। पहले दिन मंदिरों में माता की पूजा अर्चना विधि विधान से की गई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने उपवास भी रखे। शहर के मंदिरों में शाम को महाआरती की गई।
श्रद्धालुओं ने माता की महाआरती में शामिल होकर परिवार के सुख-शांति का कामना की। नगर के गांव मौलागढ़ में स्थापित प्राचीन कंकाली मंदिर पर भोर से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचने लगे और पूजा अर्चना के लिए मंदिर परिसर में लगी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे।
नगर के रामबाग धाम स्थित श्री सिद्धिदात्री नवदुर्गा मंदिर, सीता रोड स्थित बगिया वाली देवी, कैथल गेट स्थित श्री गंगा देवी मंदिर, जारई गेट स्थित प्राचीन मंदिर तथा रायसत्ती स्थित देवी मंदिर पर पहुंचकर भक्तों ने मां की आराधना की।