फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: आधार कार्ड के लिए बहजोई डाकघर पर हंगामा, धक्का-मुक्की के बाद मच गई भगदड़.. आनन फानन पहुंची पुलिस

Tue, 01 Oct 2024 04:04 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहजोई (संभल)
विज्ञापन
बहजोई में आधार कार्ड बनाने के लिए पहुंचे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

संभल जिले में आधार कार्ड बनाने के लिए लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। बहजोई के रेलवे रोड स्थित डाकघर में बने आधार सेंटर के बाहर लंबी कतारें लग रही है। कार्ड बनने में देरी के कारण लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है। मंगलवार को लोग सुबह 6 बजे से लाइन में खड़े थे लेकिन दोपहर तक उनकी सुध नहीं ली गई।

विज्ञापन


इससे उनमें गुस्सा बढ़ गया। लंबे समय से धूप में खड़े होने से वह आक्रोशित हो गए। इसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई। देखते ही देखते अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इससे कुछ लोग जमीन पर गिर गए। अफरातफरी के बीच पुलिस पहुंची।

कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर लोगों को शांत करवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि डाकघर में आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया में देरी हो रही है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा है। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन इस समस्या का जल्द समाधान करवाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें