फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल बवाल : कई उपद्रवियों ने घर छोड़े, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहीं पुलिस की टीमें

Mon, 09 Dec 2024 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुए बवाल में शामिल आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि सैकड़ों उपद्रवियों ने घर छोड़ दिए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। सबसे ज्यादा उपद्रवियों के दिल्ली में पनाह लेने की जानकारी हैं।
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश के लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान उपद्रवियों ने आगजनी और तोड़फोड़ के बाद पुलिस पर पथराव व फायरिंग की थी। इसमें पांच लोगों की मौत भी हो गई थी। जबिक, कई लोग घायल हुए थे।
कई घायलों का अभी भी इलाज चल रहा हैं। वहीं, 29 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि बवाल में उपद्रवियों ने अलग-अलग बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया था। पाकिस्तान और अमेरिका निर्मित कारतूस भी चलाए गए थे। इनके खोखे एसआईटी को छानबीन में मिले हैं। एक्सपर्ट से इन खोखों की जांच कराई जानी है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि लगातार टीमें दबिश दे रही हैं। जिले से बाहर पनाह रहने की जानकारी सामने आ रही है। टीमों को तलाश में लगाया है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। आरोपियों की तलाश में दिल्ली भी टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें