फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टांप चोरी पर 40 लाख का जुर्माना

Wed, 22 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
कांग्रेस विधायकों का साइन किया हुआ स्टाम्प पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। - फोटो : फोटो- ट्विटर
विज्ञापन
 मुरादाबाद जिगर कालोनी निवासी दो व्यापारी भाइयों पर स्टांप चोरी पर संभल के डीएम ने 40 लाख का जुर्माना लगाया है। संभल में मुरादाबाद रोड पर खरीदे गए प्लाट में दस फिट चौड़ा रास्ता दिखाकर करीब 13 लाख रुपये से अधिक की स्टांप चोरी पकड़े जाने पर यह कार्रवाई की है। जुर्माने के साथ 1310670 रुपये भी जमा करने होंगे। कुल 5242680 रुपये की धनराशि पर 18 सितंबर-2013 से डेढ़ फीसदी ब्याज भी वसूली जाएगी।
विज्ञापन


जिगर कालोनी मुरादाबाद निवासी व्यापारी राकेश गुप्ता व उनके भाई मयंक गुप्ता पुत्रगण निरंजन प्रसाद ने संभल में मुरादाबाद रोड पर एक प्लाट खरीदा था। यह प्लाट रोड पर ही मारुति एजेंसी के पास है, जहां जमीन काफी महंगी है लेकिन इस प्लाट में दस फिट का रास्ता दर्शाकर 13.10 लाख रुपये की स्टांप चोरी की गई।

यह मामला उप जिलाधिकारी संभल की जांच में सामने आया तो जिलाधिकारी एनके सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। बाद में इस मामले की सुनवाई करते हुए आज दोनो भाइयों पर 3932010 रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माने की रकम के साथ कम स्टांप की रकम 1310670 रुपये यानी कुल 5242680 रुपये वसूले जाएंगे। इस पर 18 सितंबर-2013 से 1.5 फीसदी ब्याज भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें