फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: नाबालिग लड़की के अपहरण में भाई के साथ शामिल थी भाजपा पदाधिकारी, मुरादाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 26 Sep 2023 11:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (चंदौसी) संभल

सार

मुरादाबाद पुलिस ने बताया कि एक नाबाबिग के अपहरण मामले में भाई के साथ भाजपा पदाधिकारी मीनाक्षी सागर आरोपी थी। उनके खिलाफ लंबे समय से वारंट जारी हो रहे थे। बावजूद वह कोर्ट में पेश नहीं हो रही थी। उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। 
विज्ञापन
अपहरण करने में शामिल आरोपी मीनाक्षी सागर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई के साथ नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में वांछित चल रही भाजपा की जिलामंत्री मीनाक्षी सागर को मुरादाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारंट जारी होने पर भी न्यायालय में पेश न होने पर भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गए थे।

विज्ञापन


इस मामले में पार्टी की छवि को देखते जिलाध्यक्ष ने मामले की रिपोर्ट पार्टी हाईकमान, संगठन को भेजने की बात कही है। चंदौसी के आवास विकास कॉलोनी मयूर विहार काॅलोनी निवासी मीनाक्षी सागर भाजपा की जिला मंत्री है और एक डिग्री कॉलेज में संविदा पर प्रवक्ता है।

रविवार को मुरादाबाद पुलिस उसके आवास पर आई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मीनाक्षी सागर के भाई ने 2006 में मुरादाबाद से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अगवा किया था। इस प्रकरण में मीनाक्षी सागर भी अपने भाई के साथ थी।
विज्ञापन


उसी की मदद से किशोरी को अगवा किया गया था। इस मामले में लड़की के परिजनों ने मुख्य रूप से मीनाक्षी सागर, उसके भाई व अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे की सुनवाई मुरादाबाद न्यायालय में चल रही थी। न्यायालय में पेश होने के लिए कई बार उसे नोटिस जारी हुआ।

इसके बाद कोर्ट से वारंट जारी हुए पर भाजपा पदाधिकारी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं किया। न्यायालय के आदेश की अवहेलना में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गए।

इस प्रकरण में रविवार को चंदौसी पहुंची पुलिस मुरादाबाद पुलिस को मीनाक्षी सागर आवास विकास के मयूर विहार स्थित अपने आवास पर ही मिल गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई और मुरादाबाद न्यायालय में पेश किया।

पार्टी से छिन सकता है पद

किशोरी के अपहरण प्रकरण में गिरफ्तारी के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने उसकी रिपोर्ट हाईकमान को भेजने की बात कही है। पदाधिकारी बोले, इससे पार्टी की छवि पर असर पड़ेगा। उनके खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें