फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: मानसिक रूप से कमजोर युवती की इस हाल में मिली लाश, अस्त-व्यस्त मिले कपड़े, शरीर में खरोच के निशान

Tue, 03 Oct 2023 10:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्राथमिक पड़ताल में मामला हत्या का लग रहा है। दुष्कर्म की स्थिति की जांच करवाई जा रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती की मां के मुताबिक बेटी मानसिक रूप से कमजोर थी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 26 वर्षीय युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं। शरीर पर चोट के निशान भी हैं। इससे परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म करने की आशंका जताई है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने फॉरेंसिक टीम से नमूने एकत्र कराए हैं। साथ ही घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि प्राथमिक पड़ताल में हत्या का मामला लग रहा है। दुष्कर्म की स्थिति की जांच करवाई जा रही है।

फिलहाल हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर थी। सोमवार की सुबह 11 बजे करीब घर में लेटी थी। इसके बाद परिवार के सभी लोग इधर उधर अपने काम में लग गए। दोपहर एक बजे तक जब दिखाई नहीं दी तो गांव में तलाश किया।
विज्ञापन


कहीं कोई पता नहीं चला। शाम को करीब सवा चार बजे गांव निवासी युवक पशुओं का चारा काटने के लिए बाजरे के खेत में गया था। वहां उसने शव देखा तो सूचना दी। पीड़ित मां ने बताया कि जब मौके पर पहुंचे तो उनकी बेटी के गले में दुपट्टा कसा हुआ था। कपड़े अस्त-व्यस्त थे।

पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ दरिंदगी की गई है इसके बाद ही हत्या की है। बताया कि उनके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। उसमें मृतका दूसरे नंबर की थी।

व्यक्ति का शव घर में फंदे पर लटका मिला

चंदौसी निवासी व्यक्ति का शव फंदे से शव लटका मिला। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया है। नगर के कॉलोनी निवासी व्यक्ति का दूसरी कॉलोनी में भी मकान है। रविवार की दोपहर के बाद से घर से चले गए थे। शाम के समय उनकी पत्नी ने कई बार फोन पर किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ।

रात भर घर न पहुंचने पर पत्नी व बच्चों को चिंता हुआ। सोमवार सुबह पत्नी दूसरी कॉलोनी में स्थित मकान पर देखने पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। जब खिड़की से अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे के दरवाजे की चौखट में जूते के फीते के फंदे से शव लटका मिला। परिजनों ने उनका शव नीचे उतरा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें