फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: गुन्नौर में ट्रैक्टर चालक के सामने आया तेंदुआ, हॉर्न बनाने पर भी नहीं छोड़ी सड़क, वीडियो हो गया वायरल

Tue, 17 Oct 2023 04:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

गुन्नौर क्षेत्र के गांव ईसमपुर डांडा गांव में तेंदुआ दिखाई देने के बाद दहशत बनी हुई है। गांव की सड़क पर ट्रैक्टर सवार को तेंदुआ दिखाई देने का वीडियो वायरल  हो गई है। इसके बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर लोगों ने बातचीत की।
विज्ञापन
संभल के गुन्नौर में दिखा तेंदुआ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुन्नौर क्षेत्र के गांव ईसमपुर डांडा के जंगल में खेतों पर जा रहे ग्रामीणों को रास्ते पर तेंदुआ दिखाई देने से भय का माहौल बन गया है। वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। अंधेरा होने के कारण पदचिह्न नहीं देख पाई और लौट गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को अकेले खेतों में नहीं जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव ईसमपुर डांडा निवासी किसान कैलाश गन्ने की कटी हुई फसल को ट्रैक्टर में लादने के लिए अन्य लोगों के साथ खेत पर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर वह लोग रुक गए और तेंदुआ के जाने का इंतजार करने लगे। कुछ समय तक तेंदुआ रास्ते पर खड़ा रहा।
विज्ञापन

जिसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर की आवाज से उसे भगाने का प्रयास किया। ट्रैक्टर की आवाज सुनकर तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। इसके बाद वह अपने खेत में गन्ने की फसल को ट्रैक्टर में भरने के लिए पहुंच गए। जब वह गन्ने की फसल ट्रैक्टर ट्रॉली में लाद रहे थे। तभी तेंदुआ फिर से उन्हें दिखाई दिया।

किसानों ने इसकी वीडियो बना ली। ट्रैक्टर का शोर सुनकर तेंदुआ फिर से गन्ने के खेत में घुस गया। जंगल में तेंदुआ होने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव के लोग जंगल में जाने से कतरा रहे हैं। जंगल में तेंदुआ होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को दी। व 

खेतों पर न जाए खिलाड़ी

वन अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि वीडियो में तेंदुए जैसा जानवर दिखाई दे रहा है। ग्रामीण एहतियात बरतें और खेतों पर अकेले न जाए। यदि आवश्यक हो, तो समूह में पांच-छह लोग एकत्र होकर जाए और साथ रहे।

विज्ञापन


ईसमपुर डांडा में तेंदुआ दिखाई देने की वीडियो वायरल हो रही है। टीम गांव गई थी, अंधेरे के कारण जांच नहीं कर पाई। ग्रामीणों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। मंगलवार को टीम गांव पहुंचकर उसके पदचिह्नों की जांच करेंगी। उसके बाद ही आवश्यकता के अनुसार कैमरा व पिंजरा आदि लगाया जाएगा। - अरविंद कुमार, डीएफओ संभल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें