फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: हाइड्रोफोबिया से पीड़ित बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम, अक्तूबर में काटा था कुत्ता

Thu, 14 Apr 2022 04:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

दिल्ली के अस्पताल में जांच कराने के बाद परिवार को पता चला कि बच्चे को हाइड्रोफोबिया हो गया है और उसके बचने की उम्मीद बेहद कम है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के चंदौसी थाना क्षेत्र के गांव आटा में हाइड्रोफोबिया से पीड़ित छह वर्षीय बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पांच अक्तूबर 2021 को घर के बाहर खेलते समय बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों ने सीएचसी में रैबीज के इंजेक्शन लगवाए थे।

विज्ञापन


गांव आटा निवासी सद्दाम का छह वर्षीय बेटा सुभान पांच अक्तूबर को घर के बाहर खेल रहा था, तभी आवारा कुत्ते ने उसे काट लिया। सुभान के रोने की आवाज सुन परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चे के पिता सद्दाम ने उसे सात अक्तूबर को चंदौसी सीएचसी में पहला एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया। इसके बाद चिकित्सक के कहने के अनुसार अन्य इंजेक्शन भी लगवाए।

घटना के पांच माह तक बच्चा ठीक-ठाक रहा लेकिन इसके बाद बच्चे के बाएं हाथ-पैर ने काम करना बंद कर दिया। परिजनों ने चंदौसी में निजी चिकित्सकों को दिखाया। कोई फायदा नहीं होने पर परिजन बच्चे को दिल्ली के कलावती अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने बच्चों को हाइड्रोफोबिया से पीड़ित बताया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने कहा कि अब बच्चे के ठीक होने की बहुत कम उम्मीद है। 15 दिन अस्पताल में उपचार के बाद परिजन सुभान को घर ले आए और निजी चिकित्सक से उपचार कराना शुरू कर दिया। बुधवार की रात 12 बजे बच्चे ने दम तोड़ दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सद्दाम व उसकी पत्नी शबाना व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना था। सुभान से छोटे दो भाई उस्मान व साजिद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें