फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: कल्कि महोत्सव-विकासोत्सव की शुरुआत, मंत्री गुलाब देवी ने किया शुभारंभ, सात दिन तक चलेगा सांस्कृतिक जलसा

Mon, 06 Oct 2025 01:23 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहजोई (संभल)

सार

संभल के बहजोई स्थित बड़े मैदान में संभल कल्कि महोत्सव-विकासोत्सव की शुरुआत राज्य मंत्री गुलाब देवी ने दीप जलाकर की। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की रंगत बढ़ाई। मंत्री ने युवाओं से मोबाइल और इंटरनेट का सही उपयोग कर पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की।
विज्ञापन
संभल में कल्कि महोत्सव की शुरुआत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के बहजोई स्थित बड़ा मैदान सांस्कृतिक रंगों और उत्साह की लहरों से गूंज उठा। सोमवार को संभल कल्कि महोत्सव-विकासोत्सव की भव्य शुरुआत हुई। राज्य मंत्री गुलाब देवी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच पर मौजूद अतिथियों के साथ उन्होंने विकास प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की।

विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए, जिससे दर्शकों की तालियां गूंज उठीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि युवा पीढ़ी मोबाइल और इंटरनेट का सही उपयोग करे। पढ़ाई के लिए समय निकालें और अच्छी संगति में रहें। जब युवा आगे बढ़ेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा।

इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे विकास मोहंती आकर्षण का केंद्र रहे। उन्हें देखते ही लोगों में उत्साह उमड़ पड़ा। उन्होंने युवाओं को प्रेरणादायक विचारों से संबोधित किया। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की योजनाओं और प्रोजेक्ट अलंकार पर प्रकाश डाला। इस दौरान भाजपा नेता परमेश्वर लाल सैनी, जिला अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

सात दिनों तक चलेगा सांस्कृतिक उत्सव
डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि संभल कल्कि महोत्सव-विकासोत्सव 13 अक्तूबर तक चलेगा। हर दिन अलग थीम के साथ सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोमवार शाम छह बजे से भव्य सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत हुई।

  • 7 अक्तूबर – राजस्थानी और पंजाबी संगीत संध्या, जिसमें जस्सी गिल और बब्बल राय धमाल मचाएंगे।
  • 8 अक्तूबर – बॉलीवुड नाइट, गायिका मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति रहेगी।
  • 9 अक्तूबर – कवि सम्मेलन, जिसमें डॉ. सौरभकांत शर्मा और विनीत चौहान सहित कई कवि अपनी रचनाएं पेश करेंगे।
  • 10 अक्तूबर – साधो बैंड की सूफी नाइट से महफिल सजेगी।
  • 11 अक्तूबर – गोपाल मोहन भारद्वाज के भजन और कृष्ण नाटिका का आयोजन होगा।
  • 12 अक्तूबर – हरियाणवी गायिका रुचिका जांगिड़ की संगीत संध्या रहेगी।
  • 13 अक्तूबर – बॉलीवुड गायक बी प्राक अपनी प्रस्तुति देंगे, जो पूरे महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा।
विज्ञापन

प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा
महोत्सव से पहले रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्वागत गीत, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, वीवीआईपी व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल और सफाई की रूपरेखा तय की।

इसके अलावा सोमवार सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक माध्यमिक शिक्षा में बदलता उत्तर प्रदेश व प्रोजेक्ट अलंकार पर संगोष्ठी हुई, जिसमें मंत्री गुलाब देवी मुख्य अतिथि रहीं। दोपहर 2 से 3:30 बजे तक मत्स्य सम्मेलन – मत्स्य में रोजगार आत्मनिर्भरता की ओर उत्तर प्रदेश कार्यक्रम हुआ, जिसमें मत्स्य मंत्री संजय कुमार निषाद शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें