पांच महीने पहले हुई है शादी
जानकारी के अनुसार दौलतपुर गांव के रहने वाले राजू की शादी पांच माह पहले जनपद बदायूं के थाना सहसवान के गांव मिजापुर में हुई थी। शुक्रवार रात किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी ने ब्लेड से हमला कर दिया। इससे प्राइवेट पार्ट बुरी तरह कट गया। घायल को सीएचसी गुन्नौर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
पुलिस का बयान
गुन्नौर कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और इसके बाद पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।