फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: साहब पति कर चुका दूसरी शादी, अब तीसरी की दे रहा धमकी, पुलिस को दुख बताते फूट-फूटकर रोने लगी महिला

Sat, 14 Oct 2023 11:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

गुन्नौर कोतवाली निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पति उसके साथ मारपीट और अभद्रता करता है। बीते दिवस उसने घर का सामान भी तोड़ दिया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुन्नौर कोतवाली निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पति पर मारपीट व दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका पति रोजाना उसे प्रताड़ित करता है। घर से निकालकर तीसरी शादी करने की धमकी देता है। तहरीर में कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन


गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के बबराला कस्बा निवासी महिला पति की प्रताड़ना से परेशान होकर कोतवाली पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति ने उसकी बगैर मर्जी के दूसरी शादी कर ली है। वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता है।

आरोप है कि शुक्रवार को पति ने घर में रखा सामान तोड़ दिया। मारपीट में वह चोटिल हो गई। आरोप है कि उसका पति दूसरी शादी कर चुका है और तीसरी शादी करने की धमकी देता है। इतना ही नहीं महिला के खाने पीने पर भी बंदिश लगा दी है।
विज्ञापन


पीड़िता की एक 14 वर्षीय बेटी व 12 वर्षीय बेटा है। पीड़िता ने पति के प्रताड़ना के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

युवक को तीन युवकों ने पीटा, वीडियो वायरल

रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां में युवक की तीन युवकों ने जमकर पिटाई की। इसका किसी ने वीडियो बना लिया। बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं हुई। तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को एक गांव निवासी युवक धान बेचने के लिए आया था। इस दौरान उसके साथ तीन अन्य युवक भी थे। वह भी धान बेचने के लिए आए थे। ग्रामीणों की मानें तो शराब पीने के बाद एक युवक की तीनों युवकों ने पिटाई शुरू कर दी। करीब पांच मिनट तक एक युवक की तीनों युवक पिटाई करते रहे।

ग्रामीणों ने भी बचाने का प्रयास नहीं किया। 29 सेकेंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मारपीट क्यों की गई यह किसी को जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें