फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: तालाब से मिट्टी निकालने के लिए गई किशोरियों की डूबने से मौत, दो होनहारों को खोने से सकते में परिवार

Wed, 11 Oct 2023 06:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

दो किशोरियों की अचानक मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने बिना पुलिस कार्रवाई का दोनों का अंतिम संस्कार दिया।
विज्ञापन
तलाब में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असमोली थाना क्षेत्र के गांव गरबारा में बुधवार को आफिया परवीन (17) पुत्री शमशेर और रोशनी (15) पुत्री मुबारक अली की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों किशोरियां गांव के बाहर स्थित तालाब से मिट्टी लेने के लिए गई थीं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

विज्ञापन


दोनों किशोरियों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि सुबह 11 बजे आफिया परवीन और रोशनी घर के लिए तालाब से काली मिट्टी लेने के लिए गई थीं। परिवार के अन्य बच्चे भी उनके साथ थे। बच्चों को तालाब के किनारे खड़ा कर दोनों किशोरियां मिट्टी निकालने लगीं।

अभी कुछ मिट्टी निकाली ही थी कि दोनों तालाब में अंदर को बने गड्ढे में घुस गई। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने आकर तालाब से निकाला। गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराने पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें