सरायतरीन बहजोई थाना क्षेत्र के गांव भवन में शुक्रवार की दोपहर उड़नदस्ता ने चेकिंग के दौरान पिकअप गाड़ी से 1.10 लाख रुपये मिले। वाहन चालक दस्तावेज नहीं दिखा सका। उड़नदस्ता के प्रभारी अशोक कुमार त्यागी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर संभल-बहजोई मार्ग पर गांव भवन के नजदीक वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
लोकसभा चुनाव के लिए बनाई गई एफएसटी टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को उड़ान दस्ता टीम प्रभारी राम लखन यादव ने बताया कि गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैल के नजदीक जांच के दौरान एक वाहन सवार व्यक्ति के पास 61 हजार रुपये मिले।
उसने अपना नाम गिरवरनाथ गोस्वामी निवासी मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी नगर थाना बहजोई बताया है। जब्त की गई धनराशि के विषय में वह कोई साक्ष्य नहीं दे पाया। टीम द्वारा धनराशि को कोषागार संभल में जमा कराया जा रहा है। इस मौके पर टीम में शामिल कांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल अमनदीप , एसआई रोहित कुमार सहित मौजूद रहै।
लोस चुनाव को लेकर सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में तीन दिन से चल रहे पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण संपन्न हो गया। वहीं दूसरी पाली में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया। दोनों पालियों में 36 कार्मिक अनुपस्थित रहे।