फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: नशे में 17 दिन के बच्चे के सिर पर मारा डंडा, मासूम ने मां की गोद में तोड़ दिया दम, पिता गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2024 02:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में पिता ने नशे की हालत में मासूम के सिर पर डंडे से वार दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने पत्नी की पिटाई भी की थी। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सोंधन में 17 दिन के मासूम के सिर पर डंडा लगने से मौत हो गई। आरोपी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान डंडा बालक के सिर में लग गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। महिला ने बताया कि उसका पति नशे का आदि है। शुक्रवार की शाम नशे की हालत में घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। इसी दौरान डंडे से हमला किया। गोद में मौजूद 17 दिन के मासूम के सिर में डंडा लग गया।

इसमें वह घायल हो गया। उपचार को लेकर पहुंचे तो मौत हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी पिता भी हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें