फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत, दो जख्मी

Mon, 13 Nov 2023 10:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में कार सवारों ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
संभल में हादसे के बाद कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलक्ट्रेट के बाहर मुरादाबाद आगरा हाईवे पर स्कॉर्पियो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सादात बड़ी निवासी बाइक सवार अभिषेक की मौत हो गई है। थाना बहजोई क्षेत्र के गांव सादात बड़ी निवासी अभिषेक, विजय और उसके भाई अजय के साथ बाइक से बहजोई आए थे।

विज्ञापन


मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कलक्ट्रेट के सामने गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। घायल अजय और विजय को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें