फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के शव को संभल में किया गया सुपुर्द-ए-खाक, राजनेताओं व अन्य ने जताया दुख

Wed, 28 Feb 2024 09:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल लोकसभा सीट से सपा सांसद डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क का मंगलवार को निधन हो गया था। बुधवार को उनके शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पांच बार के सांसद रहे डाॅ. बर्क के निधन पर राजनेताओं समेत सामाजिक संठगनों ने दुख जताया है। 
विज्ञापन
संभल में डॉ. बर्क की जनाजे में शामिल हुए लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के शव को बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द ए खाक किया गया। सांसद के जनाजे में सपा के अलावा अन्य कई दलों नेताओं समेत हजारों लोग शामिल हुए। मंगलवार को सपा सांसद डॉ. बर्क का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर राजनीतिक जगत के अलावा पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।

उनका शव घर से अलग एक मैरिज हॉल में रखा गया था। बुधवार की सुबह हिंदूपुरा खेड़ा में सांसद के शव को आगे रखकर नमाज अदा कराई और फिर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद सांसद के सांसद के जनाजे को गरियासेर कब्रिस्तान ले जाया गया।

जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कब्रिस्तान में लोगों को जगह नहीं मिली। पुलिस प्रशासन ने कब्रिस्तान के नजदीक के सभी मार्गों पर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया था। जनाजे में शामिल होने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था अलग से की गई।

डॉ. बर्क के जनाजे की नमाज एटा जिले में स्थित मारहरा की दरगाह शरीफ के सज्जादानशीन प्रोफसेर सैयद अमीन मियां कादरी ने पढ़ाई। हजारों की संख्या में लोग जनाजे की नमाज में शामिल हुए। जनाजे की नमाज लाउडस्पीकर से कराई गई। करीब एक किलोमीटर के दायरे में लाउडस्पीकर लगाए गए। जिससे नमाज जनाजा में शामिल लोगों को आवाज पहुंच सके। यह व्यवस्था सांसद के परिजनों की ओर से की गई थी।

डॉ. बर्क के दफीने में यह रहे शामिल

सांसद जावेद अली खां, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, सांसद कुंवर दानिश अली, सांसद एसटी हसन, भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद, विधायक इकबाल महमूद, मोहम्मद फहीम, पिंकी यादव, विधायक पिरान कलियर हाजी फुरकान अहमद, विधायक रामखिलाड़ी, पूर्व विधायक कुन्दरकी हाजी रिज़वान, सज्जादानशीन दरगाह मकनपुर शरीफ हजरत सैयद राजदार हुसैन, सुहैल इकबाल, प्रमोद यादव, जिलाध्यक्ष सपा असगर अली अंसारी, फिरोज खां, भाजपा नेता संजय सांख्यधर, डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, कपिल सिंघल, सैयद शान अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, शमीम अहमद, रजीउरर्हमान, शफीक अशफाकी, समरपाल सिंह, परीक्षित मोंगिया, पूर्व विधायक शरीयतुल्ला, पूर्व चेयरमैन नुसरत इलाही समेत शहर व ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल रहे।

सांसद के जनाजे और मिट्टी देने को रही लोगों में कशमकश

सांसद डॉ. बर्क के जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल होने के लिए पहुंचे। इसमें शहर के साथ ही ग्रामीण व दूसरे जिलों के लोग थे। जब जनाजा कब्रिस्तान की ओर बढ़ा तो लोगों ने जनाजे को कंधा देने का प्रयास किया। इस दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ी बड़ी संख्या में ऐसे लोग रहे जो कंधा नहीं दे सके। इसके बाद जब कब्रिस्तान लोग पहुंचे तो वहां कब्र पर मिट्टी देने के लिए कशमकश करनी पड़ी। मिट्टी भी बड़ी संख्या में लोग नहीं दे सके। दुआ कर ही लौट गए।

सांसद के पोते व कुंदरकी विधायक को सांत्वना

सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान के पोते व कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से विधायक जियाउर्रहमान बर्क से सभी राजनीतिक हस्तियों ने मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में साथ होने का अहसास कराया। सभी दलों के राजनेता सांसद के दफीने में शामिल होने के लिए पहुंचे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

निधन पर राजनीतिक दलों ने जताया शोक

संभल के सांसद डॉ. शकीकुर्रहमान बर्क के निधन पर सपा, बसपा और कांग्रेस ने शोक जताया है। सभी नेताओं का कहना है कि डॉ. बर्क नेकदिल और बहादुर नेता थे। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने भी संभल पहुंचकर सपा सांसद को श्रद्धांजलि दी। सपा के सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि सांसद डॉ. बर्क के रूप में क्षेत्र के लोगों ने ईमानदार और मजलूमों की आवाज उठाने वाले नेता को खो दिया है। 

डॉ. बर्क निडर होकर मुसलमानों की जायज आवाज संसद से लेकर सड़क तक उठाने में हिचकते नहीं थे। उनकी कमी को पूरा किया जाना मुश्किल हैं। लंबे समय तक अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने ईमानदारी से समझौता नहीं किया। सपा के जिलाध्यक्ष डीपी यादव का कहना था कि डॉ. शफीकुर्रहमान पार्टी के कद्दावर नेता थे।

निधन की जानकारी मिलने पर पार्टी के लोग गमगीन हैं। पार्टी के प्रदेश सचिव फिरासत हुसैन गामा का कहना था कि 25 साल पहले 1996 में उन्होंने सलाहकार समिति का सदस्य बनाया था। तभी से वह डॉ. बर्क सपा के सिपाही के रूप में कार्य कर रहे हैं।

बसपा के जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील आजाद ने सांसद डॉ. बर्क के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता असद मोलाई ने सांसद डॉ. बर्क के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे निडर और जनता के लिए सच्चे हमदर्द थे। अल्लाह उनको जन्नत अता फरमाए। कोऑरेटिव के पूर्व चैयरमैन राजेश यादव ने भी डॉ. बर्क के निधन पर शोक जताया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें