फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: सड़क पर मिला बैंक कर्मी का शव, सिर पर लगी थी गोली.. कुछ दूर पड़ा था तमंचा, बैग में भी मिले हथियार

Sun, 30 Jun 2024 02:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)

सार

चंदौसी में बैंक उपप्रबंधक का शव मिला है। मौत की वजह सिर पर गोली लगना है। फिलहाल मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं।  
विज्ञापन
चंदौसी में बैंक कर्मी की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में आंबेडकर छात्रवास के रास्ते पर देररात प्रथमा बैंक के उपप्रबंधक षडानन (38) का शव पड़ा मिला। मौत की वजह कनपटी पर लगी गोली बताई जा रही है। पुलिस को पास में ही तमंचा मिला है। प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या बताया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


बिहार के जनपद बैशाली क्षेत्र के हाजीपुर निवासी षडानन पुत्र जयप्रकाश बिलारी क्षेत्र के बहोरनपुर नरौली की प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में उपप्रबंधक थे। साल 2019 से चंदौसी के बैशाली नगर कॉलोनी में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। पत्नी सरिता ने बताया कि षडानन शनिवार की सुबह बैंक गए थे।

इसके बाद वह घर नहीं लौटे। रात 12 बजे करीब उनसे बात हुई तो कहा कि थोड़ी देर में आएंगे। देररात कोतवाली पुलिस को उनका शव बहजोई रोड पर छात्रावास के बराबर वाली सड़क पर पड़ा मिला। उनके कनपटी पर गोली लगी थी। शव के पास ही तमंचा पड़ा मिला।
विज्ञापन


उनके बैग से भी एक तमंचा और छह कारतूस मिले हैं। रात में शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में भिजवा दिया। सुबह उनके फोन पर कॉल आई, तब शव की शिनाख्त हो पाई। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत और एसपी श्रीश्चंद्र भी मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें