संभल के कैलादेवी थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक चकबंदी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी जमीन चकबंदी से जुड़े एक मामले में लाभ पहुंचाने के बदले रिश्वत मांग रहा था।
सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दी थी कि चकबंदी अधिकारी उससे काम कराने के लिए पैसे की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को संबंधित थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने पहले कितने लोगों से रिश्वत ली है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।