फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी में हंगामा: कार्यालय में घुसकर अधिवक्ता ने सब रजिस्ट्रार को डंडे से पीटा, कर्मियों ने काम किया ठप

Sat, 19 Aug 2023 01:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

सब रजिस्ट्रार कार्यालय में घुसकर वकील ने अधिकारी को पीट दिया। इससे मौके पर हंगामा हो गया। घटना से नाराज कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया। एसडीएम दोनों पक्षों के बीच वार्ता करवाने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
संभल में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में हंगामा - फोटो : वीडियाे ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी तहसील परिसर के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में घुसकर एक अधिवक्ता ने सब रजिस्ट्रार राजवीर सिंह को जमकर पीट दिया। इससे मौके पर हंगामा हो गया। घटना से गुस्साए कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया। एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुलाया मगर सब रजिस्ट्रार बीच में से उठकर बाहर आ गए।

विज्ञापन


महानिरीक्षक निबंधक संभल भी मौके पर पहुंच गए। मारपीट, सरकारी में बाधा, रिकॉर्ड खुर्दबुर्द के आरोप में तहरीर देने की बात कही है। रजिस्ट्री कार्यालय में सब रजिस्ट्रार राजवीर सिंह की करीब एक माह पहले ही तैनाती हुई है। शनिवार को सुबह निर्धारित समय पर ऑफिस पहुंचे थे।

आरोप है कि करीब साढ़े दस बजे एक अधिवक्ता अन्य साथी के साथ आए। आते ही हाथ में लिए बाइपर के डंडे से मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने डंडे से अधिकारी को खूब मारा। अचानक हुई मारपीट से वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान अन्य अधिकारी व अधिवक्ता पीछे से आ गए और सब रजिस्ट्रार को बमुश्किल बचाया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी अधिवक्ता वहां से चले गए। यह पूरी घटना सब रजिस्ट्रार कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना से कार्यालय में हंगामें की स्थिति बनी रही। मारपीट की घटना से रजिस्ट्रार कार्यालय में मौजूद कर्मचारी लामबंद हो गए है और काम बंद कर दिया।

घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। जानकारी होने पर एसडीएम चंदौसी ने दोनों पक्षों को अपने कक्ष में बुला लिया। इस दौरान सब रजिस्ट्रार बीच में से उठकर गए। महानिरीक्षक निबंधक मुकेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी डीएम व एसपी को भी दी है। 
 
सब रजिस्ट्रार के साथ अधिवक्ता ने मारपीट की है। सरकारी काम में बाधा डाली है, रिकॉर्ड भी खुर्दबुर्द  किया है।  इस मामले में आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। - मुकेश कुमार, सहायक महानिरीक्षक निबंधन संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें