फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि को लेकर जिले में रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। एक मार्च की महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि को लेकर जिले में रूट डायवर्जन रहेगा, जो 28 फरवरी की रात से शुरू होकर एक मार्च तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन को लेकर रणनीति बनाई है। मुरादाबाद की ओर से संभल होकर दिल्ली जाने वाले भारी वाहन चौधरी सराय चौकी से वायां गवां, अनूपशहर होकर जाएंगे। मुरादाबाद और अलीगढ़ की ओर से आने वाले भारी व्यवसायिक वाहन जो अलीगढ़ एवं दिल्ली को जाएंगे वह वाहन चंदौसी से संभल तिराहा, चंदौसी से चौधरी सराय चौकी से गवां से केसरपुर तिराहा होते हुए नूरपुर तिराहा बबराला से अलीगढ़ जाएंगे।
विज्ञापन

अलीगढ़ एवं बदायूं की ओर से आने वाले ऐसे वाहन जो मुरादाबाद व चंदौसी की ओर जाएंगे वह नूरपुर तिराहा बबराला से गवां से चौधरी सराय चौकी संभल से चंदौसी व मुरादाबाद की ओर जाएंगे। यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर रूट डायवर्जन की तैयारी है।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन के यह रहेंगे प्वाइंट
-नूरपुर तिराहा, गुन्नौर
-केसरपुर, रजपुरा
-इस्लामनगर चौराहा, बहजोई
-संभल तिराहा, चंदौसी
-नया वाईपास, चंदौसी
-चौधरी सराय, संभल
-चंदौसी चौराहा, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें