चंदौसी(संभल)। रोटरी क्लब भारत की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन सीता रोड स्थित धर्मशाला में किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों द्वारा 100 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, पेन, पटाखे, मिठाइयां, मोमबत्तियां एवं अन्य दीपावली सामग्री वितरित की गई।कार्यक्रम की थीम बॉलीवुड एवं रेट्रो रखी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम परिसर को दीपों और रंगीन लाइटों से सजाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ गोरखनाथ भट्ट व पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय रहीं। अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और रोटरी क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य बॉलीवुड अभिनेत्रियों और प्रसिद्ध किरदारों की वेशभूषा में नजर आए और उन्होंने मंच पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। सदस्यों ने पुराने गीतों पर नृत्य कर माहौल को और भी यादगार बना दिया।
क्लब के फाउंडर व असिस्टेंट गवर्नर राहुल अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब भारत सदैव समाजसेवा और मानवता के कार्यों में अग्रणी रहा है और आगे भी रहेगा। क्लब अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने सभी सदस्यों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया और उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर अखिलेश खिलाड़ी, क्षमा अग्रवाल, सुधीर मल्होत्रा, परिशा, शीतल सूरी, विवेक, अनुराग, समीर, आलोक चौधरी, संजीव त्यागी, विकास रस्तोगी, मनोज गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद