फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धनतेरस के लिए चमका बाजार, व्यापारी उत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/चंदौसी। धनतेरस पर ऑटोमोबाइल कारोबार में रौनक है। लोग विभिन्न कंपनियों के शोरूम से बाइकें खरीदने के साथ ही बुकिंग कर रहे हैं। बाइक खरीद पर उपहार भी दिए जा रहे हैं। वहीं कारों की बिक्री एवं बुकिंग भी हो रही है। कारोबारियों का कहना है कि इस बार कारोबार बेहतर रहेगा। त्योहार के मौके पर ऑटोमोबाइल कारोबार को लेकर तैयारी की गई है। इस बार लोगों में बाइकें खरीदने के लिए उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। हसनपुर मार्ग पर स्थित कमर टीवीएस शोरूम से रोजाना 10 बाइकें बिक रही हैं। लोग ज्यादातर राइडर, अपाचे और स्कूटर पसंद कर रहे हैं। 40 बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस पर 250 बाइकें बिकने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुरादाबाद मार्ग पर स्थित अपार होंडा शोरूम पर लोग एक्टिवा और बाइकों के मॉडल पसंद किए जा रहे हैं। यहां 250 बाइकों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। 550 बाइकें सेल होने की उम्मीद है।
इसी मार्ग पर स्थित शिवानी इंटरप्राइजेज पर बुलेट बाइक की बिक्री हो रही है। रोजाना 7 बाइकें बिक रही हैं। इनमें बटालियन ब्लैक बुलेट 350 और क्लासिक स्टील बुलेट की मांग ज्यादा है। इस शोरूम से भी 30 बुलेट बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। त्योहार पर धनतेरस पर 60 बाइकों के बिकने उम्मीद है।
विज्ञापन

सिरसी में स्थित आकांक्षा ऑटोमोबाइल पर 50 कारें बुक हैं। इनमें बुकिंग स्विफ्ट और वैगनआर कारें शामिल हैं। लोग कारें खरीदकर ले जा रहे हैं। त्योहारों पर 30 से 35 कारें बिकने उम्मीद है। बहरहाल, इस बार त्योहार के मौके पर ऑटोमोबाइल कारोबार चमक रहा है। जिससे कारोबारियों में भी खुशी का माहौल बना है।
00000000000000
धनतेरस पर सराफा बाजार गुलजार, सजे विभिन्न आइटम
संभल। सराफा बाजार में धतनेरस को लेकर तैयारी की गई है। धनतेरस पर चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, मछली, गायों के अलावा पौधे और बर्तन आदि का स्टॉक है। लोग दुकानों पर पहुंचकर भाव करते हुए आइटम और सिक्के खरीद रहे हैं। हालांकि चांदी का भाव ज्यादा है लेकिन आइटम व सिक्कों का कम वजन होने के चलते लोगों की जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि चांदी और सोने का भाव ज्यादा था, इसलिए कम वजन के आभूषण, सिक्के और आइटम तैयार कराए गए हैं। कारोबारियों ने उम्मीद जताई कि धनतेरस पर कारोबार अच्छा रहेगा।
00000000000000
.लोगों में बाइकेंं खरीदने को उत्साह का माहौल है। हर एक बाइक के साथ उपहार की व्यवस्था है। कारोबार पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहेगा। मोहम्मद हिलाल, ऑनर कमर टीवीएस
00000000000000
.त्योहारों पर बाइकेंं खरीदने के लिए अच्छा रिस्पांस आ रहा है। अपनी तरफ से तीन लकी ड्रा और गिफ्ट की व्यवस्था की है। अच्छा माहौल बना है। अपार गोयल, ऑनर अपार होंडा
00000000000000
.लोग बुलेट बाइक खरीदने को उत्साहित हैं। रोजाना बाइकों की ब्रिकी और बुकिंग हो रही है। इस बार पिछले वर्ष से ज्यादा बाइकें बिकेंगी। विकास चौधरी, मैनेजर शिवानी इंटरप्राइजेज
00000000000000
.त्योहार के मौके पर लोग कारों की खरीदारी कर रहे हैं। लोगों को उपहार भी दिए जा रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार कारोबार अच्छा रहेगा। शरद वर्मा, मैनेजर आकांक्षा आटोमोबाइल संभल।
0000000
मेरे यहां हीरो बाइक की एजेंसी के साथ ट्रैक्टर की भी एजेंसी है। बाइक और ट्रैक्टर की एडवांस बंपर बुकिंग आयी हैं। जीएसटी दर कम होने से व्यापार पर काफी असर पड़ा है। पिछले साल के मुताबिक इस बाजार ऑटो मोबाइल्स का बाजार अच्छा जा रहा है। धनतेरस पर भी अच्छा होने की उम्मीद है। कई लोगों ने शनिवार की धनतेरस होने की वजह से एक दिन पहले ही गाड़ी उठा ली है।
गिरीश गुप्ता, ऑटो मोबाइल्स, चंदौसी।
000000
जीएसटी दरें कम होने से ऑटो मोबाइल्स के कारोबार में चमक आयी है। इस बाद बंपर एडवांस बुकिंग मिली हैं। लोगों ने शनिवार की वजह से धनतेरस के एक दिन पहले ही अपने वाहन उठा लिए है। धनतेरस पर कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।
अमित मोहन, ऑटो मोबाइल्स, चंदौसी।
0000000000000
क्या बोले सराफा कारोबारी-
.धनतेरस के अलावा लोग दिवाली को लेकर खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के, बर्तन व अन्य आइटम बिकेंगे। जिले में करीब 30 से 35 करोड़ रुपये का कारोबार होने की अनुमान है। कारोबार अच्छा रहेगा।
-नरेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष श्री सराफा कमेटी
00000
.इस बार सोना-चांदी का भाव ज्यादा है। इसलिए कम वजन का सामान तैयार किया है। धनतेरस को लेकर शनिवार को बिक्री होगी। धनतेरस और दिवाली को लेकर तैयारी की है। इस बार कारोबार से उम्मीदें हैं।
-सिद्धार्थ कुमार, सराफ, संभल
000000
सोना और चांदी पर महंगाई के चलते सराफा बाजार में रौनक नजर नहीं आ रही है। त्योहार की परंपरा की औपचारिकता वश ही लोग हल्के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस के त्योहार पर देखते हैं बाजार कैसा रहेगा।
-हिमांशु अग्रवाल उर्फ मोंटू, सराफ, चंदौसी
0000000
लगातार हो रही सोना-चांदी पर महंगाई का असर बाजार पर पड़ रहा है। इस बार चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां भी लोग छोटी से छोटी पसंद कर रहे हैं। चांदी का सिक्का जो पिछले वर्ष 800-900 रुपये का था वह 1800 से 2200 रुपये का है। धनतेरस पर कुछ दुकानदारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-साकेत अग्रवाल, सराफ, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें