फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के आते ही सड़क के गड्ढे भरने का काम शुरू, सभासदों ने रूकवाया

विज्ञापन
चंदौसी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पूर्व फव्वारा चौक पर सड़क की मरम्मत करता मजदूर। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। शहर की सड़कें लंबे समय से खस्ताहाल हैं। इसे दुरुस्त कराने की मांग पहले से की जा रही है। सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई लेकिन रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पूर्व शनिवार की रात से नगर पालिका परिषद ने स्टेशन रोड से आजाद रोड तक की सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। रविवार को जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे सभासदों ने सड़क मरम्मत का कार्य रुकवा दिया। इसी संबंध में सभासदों ने एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कार्यक्रम आजाद रोड स्थित संजीवनी पैलेस में निर्धारित था। बहजोई रोड स्थित शक्तिनगर से होते हुए कचहरी, भगत चौक, मालवीय चौक, कोतवाली, फव्वारा चौक होते हुए आजाद रोड से जाना था। उनके आवागमन से पूर्व नगर पालिका ने शनिवार की रात से आजाद से मरम्मत का काम शुरू करा दिया।
रविवार की सुबह सभासदों को सड़क मरम्मत शुरू होने की जानकारी मिली, तो वह एकत्र होकर फव्वारा चौक पहुंच गए। वहां सड़क मरम्मत का काम रुकवा दिया। सभासदों का आरोप है कि उन्होंने शिवरात्रि से पूर्व नगर की सड़कों की मरम्मत की मांग उठाई थी। लेकिन तब सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। शिवभक्तों को मंदिरों पर पैदल ही बजरी, टूटी फूटी सड़कों से होकर गुजरना पड़ा। अब प्रदेश अध्यक्ष आ रहे हैं, तो उन्हें दिखाने के लिए सड़कों के गड्ढे भरवाए जा रहे हैं। सभासदों ने अपनी मांग को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन देन वालों में सभासद सागर सूरी, मनोज माली, मोहम्मद नईम, धारा सिंह, मोहम्मद गुलनवाज खां, मोहम्मद नजर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें