फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दंगा पीड़ित परिवार को मिला पुनर्वास का हक, आज डीएम रखेंगे नए आशियाने की नींव

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। वर्ष 1978 के हिंदू-मुस्लिम दंगों के पीड़ित परिवार को करीब 48 वर्ष बाद पुनर्वास की सौगात मिलेगी। दंगों में मारे गए रामशरण दास रस्तोगी के परिवार को प्रशासन के द्वारा आवासीय भूमि आवंटित की गई है, जिस पर आशियाना बन सकेगा। इसकी नींव खुद डीएम रखेंगे। मंगलवार को यह कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि 1978 के दंगों के दौरान रामशरण दास रस्तोगी की हत्या कर उनका शव क्षत-विक्षत कर कुएं में फेंक दिया गया था। घटना के बाद परिवार ने न्याय की लड़ाई जारी रखी और बाद में पलायन कर गया। पिछले वर्ष मृतक के पौत्र कपिल रस्तोगी अपनी वृद्ध माता के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। मुख्यमंत्री ने परिवार के पुनर्वास का आश्वासन दिया था और अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी इस मामले का उल्लेख किया था।
प्रशासनिक जांच के बाद मृतक की पुत्रवधू रुक्मणी रस्तोगी पत्नी सुभाष चंद्र रस्तोगी को ग्राम शेर खां सराय, बाहर चुंगी क्षेत्र में 100 वर्गमीटर आवासीय भूमि का पट्टा आवंटित किया गया है। मंगलवार सुबह 10 बजे छोटा हसनपुर रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास आयोजित कार्यक्रम में डीएम, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह पट्टे का प्रमाण पत्र सौंपेंगे तथा भूमि का कब्जा हस्तांतरित करेंगे। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने बताया कि दंगों के बाद परिवार यहां से पलायन कर गया था।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा विस्तृत जांच के बाद यह स्थापित हुआ कि परिवार पूर्व में संभल का निवासी रहा है। इसी आधार पर शेर खां सराय में आवासीय भूमि आवंटित की गई है। उन्होंने बताया कि परिवार के आश्रित विपुल रस्तोगी को यह भूमि हस्तांतरित की जाएगी, जो वर्तमान में दिल्ली में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें