फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से लूट के मामले में तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। तेल कारोबारी से लूट के मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस को मोबाइल की लोकेशन मौलागढ़-बहजोई रोड तक तक मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

बुधवार शाम पौने छह बजे गोपाल मोहल्ले में रिफाइंड व तेल कारोबारी शोभिग्य अग्रवाल उर्फ विक्की के प्रतिष्ठान पर पांच लाख रुपये की नकदी व मोबाइल लूट के मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार रात को पुलिस ने नगर व आसपास के कुछ गांवों में दबिश भी दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। व्यापारी व उसके बेटे के लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। सर्विलांस में व्यापारी के मोबाइल आखिरी लोकेशन मौलागढ़ बहजोई रोड की मिल रही है। इसके बाद से मोबाइल बंद आ रहे हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालती रही। पीड़ित व्यापारी के प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे में ही तीनों बदमाश कैद हुए हैं।
दबिश दी, कुछ संदिग्ध लिये हिरासत में
पुलिस ने रात में ही गांव कैथल, आदमपुर, करेली-करेला, पतरौआ सहित शहर के कई स्थानों पर दबिश दी। इन स्थानों से पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कारोबारी के यहां दिन लगा रहा व्यापारियों का तांता
चंदौसी। बुधवार की शाम मोहल्ले गोपाल में रिफाइंड व तेल कारोबार से हुई लूटपाट हुई थी। गुरुवार को व्यापारियों का शोभिग्य अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर पहुंच घटना की जानकारी करने का सिलसिला दिन भर बना रहा। कारोबारी के साथ हुई लूटपाट की घटना से शहर के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। संवाद
सर्विलांस, एसओजी की टीम भी जांच में लगी है। पुलिस मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। बदमाशों की शिनाख्त के लिए आसपास के जनपदों से सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस जांच में लगी है।
विज्ञापन

गोपाल सिंह, सीओ चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें