फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित तीन के खिलाफ दहेज व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। महिला ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर बेटी के साथ घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला लायंस कालोनी निवासी पारुल अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह चार मई 2017 को चन्दौसी के लाइंस कालोनी गांधी रोड निवासी निखिल कुमार जैन के साथ हुआ था। उसका मायका थाना रजपुरा के गांव गवां का है। तहरीर में कहा कि पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया। पर उसके पति ,ससुर व सास दिए गए दान दहेज से खुश नहीं है। पति व ससुराल वाले आए दिन दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न व मारपीट करते हैं। उसके तीन वर्ष की एक बेटी है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मारपीट कर बेटी के साथ घर से निकाल लिया। महिला का आरोप है कि पति उससे जबरन तलाक लेना चाहता है। उसके द्वारा परिवाद न्यायालय में वाद दर्ज कराने के बाद पति बेटी से मिलने के बहाने आता रहा और इस दौरान जबरन उससे बलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाए और जब वह गर्भवती हो गई तो नशीला पदार्थ खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति निखिल, ससुर अनिल कुमार, सास सुमनलता जैन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें