फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक बरती जा रही है लापरवाही, कुछ लोग नियमों का नहीं कर रहे पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगाया है। साथ ही लोगों को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने की भी अपील की है, लेकिन कुछ लोग शहर से लेकर गांव तक में नियमों की अनदेखी कर लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

सोमवार को भी शहर की मुख्य बाजार में भीड़ देखनेे को मिली तो वहीं ग्रामीण अंचलों में दिन भर दुकानें खुली रहीं। संभल जिले में पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद भी कोरोना से बचाव को लेकर लोग जागरूक नहीं है। नियमों का उल्लंघन हो रहा है लोग लापरवाही बरत रहेे हैं। पुलिस के जिम्मेदार अफसर भी लोगों को फूल देकर जागरूक कर रहे है, लेकिन इसके बाद भी लोग समझने को तैयार नहीं हैं।
पुलिस अधीक्षक चंक्रेश मिश्रा ने चौधरी सराय में बालक से लेकर व्यक्ति को भी फूल बाटें। इसके बाद भी सोमवार को भी शहर में कुछ लोग बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते नजर आए। पुलिस ने चालान भी काटे और कुछ लोगों को कार्रवाई की हिदायत दी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के गांव सौंधन, असमोली, सिरसी, खिरनी में दिन भर दुकानें खुली रहीं और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया गया। यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें