फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव-फायरिंग में दो भाई समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन(संभल)। शकरपुर तारनपुर में मुखबिरी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। इसमें पथराव और फायरिंग की गई। गोली लगने से एक बच्चा घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर दो भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के शकरपुर तारनपुर निवासी रामगोपाल मंगलवार की सुबह नौ बजे जंगल से ट्रैक्टर-ट्राली में मिट्टी भरकर ला रहे थे। इस दौरान किसी ने पुलिस को अवैध खनन की सूचना दी थी। मुखबिरी के शक में विवाद हुआ और पथराव व फायरिंग की गई। इसमें जोगेंद्र का दस वर्षीय बेटा योगेश घायल हो गया था। जोगेंद्र ने इस मामले में पुलिस को गांव के ही विनोद, जीतपाल और उनके जीजा दिनेश के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द गिरफ्तार किए जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें