फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म व छेड़खानी के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने अपने पति सहित 12 लोगों पर दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना पुलिस को दी गई तहरीर में एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह 3 मई 2016 को नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद उसके पति व परिवार के दूसरे सदस्य दहेज के रूप में एक कार व ढाई लाख रुपयों की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। इस बीच कई बार ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकल दिया है।
महिला का आरोप है कि उसके साथ पति के परिवार के सदस्यों ने छेड़खानी की। साथ ही पति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए नफीस, कौसर, तहसीन, अनीस, रईस, शकील, आकिल, खुशनबी, नाजमीन, नगमा, कुर्बान और अलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें