फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र में तोड़फोड़ करने वाले छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हिरौनी में स्थित बिजली उपकेंद्र पर तोड़फोड़ करने और एसएसओ के साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई अवर अभियंता दीपक कुमार की तहरीर के आधार पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में अवर अभियंता ने बताया है कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे थाना क्षेत्र के गांव रजावली निवासी छह लोग बिजली उपकेंद्र पर आए थे और कटौती की जानकारी करने के बहाने से कंट्रोल रूम में घुस गए। आरोप है कि इसी दौरान कंट्रोल रूम में तोड़फोड़ की गई। साथ ही एसएसओ योगेश के साथ अभद्रता की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना क्षेत्र के गांव रजावली निवासी राजकुमार, भाऊ, शिशुपाल, महिपाल, दुर्गेश व अन्य एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें