फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव व फायरिंग मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला कुरैशियान में पथराव व फायरिंग के मामले में एक पक्ष की ओर से चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पूरे दिन मोहल्ला कुरैशियान में गश्त करती नजर आई।
विज्ञापन

रविवार की शाम मोहल्ला कुरैशियान निवासी जीशान ने घर के पास रहने वाले लोगों से रास्ते में रखे बजरी के कट्टे को हटाने की बात कही थी। सोमवार को जीशान की बहन की शादी थी। इसके बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में पथराव व फायरिंग शुरू हो गई थी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर एक पक्ष के लोग फरार हो गए थे। रविवार की देर रात जीशान पुत्र अफसार हुसैन की ओर से दूसरे पक्ष के सादाब, उवेश, सद्दाम पुत्र गण निसात तथा कैफ पुत्र रहीस निवासी गण मोहल्ला कुरैशियान के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
तहरीर में घर में मारपीट, पथराव करने व फायरिंग करने का आरोप लगाया। पुलिस ने रात में ही चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार की सुबह पुलिस कर्मियों ने मोहल्ला कुरैशियान में गश्त की। क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि रविवार से ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें