फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के लिए पहुंच रहे बदायूं जिले के किसान, लग रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मंडी समिति स्थित इफ्को सेवा केंद्र पर खाद लेने के लिए किसानों की रोजाना भीड़ लग रही है। इसका मुख्य कारण जनपद बदायूं के किसान हैं। वह भी अधिक संख्या में खाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। जिससे केंद्र पर भीड़ लग रही है। सोमवार को 280 किसानों को खाद का वितरण किया गया और काफी संख्या में किसान खाद न मिलने से वंचित रह गए।
विज्ञापन

गेहूं की फसल की बुवाई के लिए किसानों को खाद की जरूरत है। जिसके लिए किसान सुबह चार बजे ठंड व कोहरे में मंडी समिति स्थित इफ्को सेवा केंद्र के बाहर कतार में खड़े होने को मजबूर बने हुए हैं। सोमवार की सुबह करीब चार बजे से ही इफ्को केंद्र के बाहर किसानों की कतार लगनी शुरू हो गई। सुबह करीब दस बजे जब केंद्र खुला तो बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए कतार में थे। मगर केंद्र प्रभारी द्वारा 280 किसानों को ही खाद के टोकन वितरित किए गए।
इसके बाद किसानों को खाद का वितरण प्रारंभ कर दिया गया। टोकन मिलने से वंचित किसान शाम तक इफ्को केंद्र पर खाद मिलने की उम्मीद में खड़े रहे। खाद नहीं मिलने पर वह मायूस होकर अपने घर लौट गए। इफ्को केंद्र पर जनपद के अलावा बदायूं जनपद के किसान भी खाद लेने को पहुंच रहे हैं। जिससे जनपद के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण इफ्को केंद्र पर खाद लेने वाले किसानों की भीड़ अधिक हो रही है।
विज्ञापन

अगर समय पर खाद नहीं मिला तो गेहूं की फसल की बुवाई में देरी हो जाएगी। मैं पिछले दो दिन से खाद लेने आ रहा हूं। मगर किसानों की अधिक भीड़ होने के कारण खाद नहीं मिल पा रहा है।
ओमपाल मौर्य, गांव शमसोई
बदायूं जनपद के काफी संख्या में किसान इफ्को केंद्र पर खाद लेने पहुंच रहे हैं। जिससे संभल जनपद के किसानों को खाद मिलने में परेशानी हो गई रही है।
वेदराम, गांव करेली
हमारे जनपद में खाद नहीं मिल पा रहा है, इसलिए संभल जनपद में खाद लेने को आना पड़ रहा है। जिस कारण आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
देवेंद्र, गांव नौना, बदायूं
अगर हमारे जनपद में खाद उपलब्ध होता तो हम संभल जनपद में खाद लेने क्यों आते हैं। मैं पिछले एक सप्ताह से खाद लेने के लिए बदायूं में चक्कर लगाने के बाद सोमवार को मंडी समिति स्थित इफ्को केंद्र आया हूं।
विज्ञापन

ओमपाल बिसौली, बदायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें