फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रेपिस्ट’ फूफा समेत 9 पर रिपोर्ट

Wed, 10 Aug 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
विज्ञापन
पत्नी से दुष्कर्म के मामले में समझौते के लिए बनाए गए दबाव के चलते पीड़िता के पति के आत्महत्या  करने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें अधिकांश उसके रिश्तेदार शामिल हैं।
विज्ञापन


गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को गांव के ही रिश्ते के फूफा ने ही मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ दुष्कर्म किया था। महिला की शिकायत पर पति जब थाने जाने लगा तो गांव में ही रिश्तेदारों ने उसे समझौते के लिए रोका लेकिन महिला का राजमिस्त्री पति नहीं रुका।

  पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन मामला तब भी नहीं थमा। आरोपी के रिश्तेदार जो महिला के पति के भी रिश्तेदार हैं। लगातार पीड़िता के पति पर समझौते के लिए दबाव बनाते रहे। इससे परेशान पीड़िता के पति ने सोमवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे अलीगढ़ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। उसकी मौत ने पुलिस को भी हिलाकर रख दिया। 
विज्ञापन


 बताते हैं कि लगातार बढ़ते दबाव की जानकारी उसने पुलिस को भी दी थी लेकिन उस समय पुलिस ने आपसी रिश्तेदारी का मामला बताकर हल्के में लिया। फिलहाल पुलिस ने मंगलवार को गुलफाम, प्रकाश, गुलफाम (द्वितीय), गंगाराम, ऋषिपाल, ब्रजमोहन, हशियार, ऊदल, विजयपाल के खिलाफ राजमिस्त्री पर अनाधिकृत दबाव बनाकर आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। हालांकि रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना मिलते ही आरोपी घर से फरार हो गए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें