बहजोई। पोस्टमार्टम ड्यूटी में अनुपस्थित रहने पर सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने जिला संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप सिंह का 26 मई का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है।
सीएमओ की ओर से सीएमएस को जारी पत्र में कहा गया है कि 26 मई को डॉ. संदीप सिंह की पोस्टमार्टम ड्यूटी थी, लेकिन वह बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे, जिससे पोस्टमार्टम कार्य प्रभावित हुआ। सीएमओ ने नो वर्क नो पे के आधार पर वेतन कटौती की संस्तुति करते हुए सीएमएस से चिकित्साधिकारी का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी दिए हैं। संवाद