फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज से होगा राशन का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्डधारकों के लिए जून के राशन का इंतजार खत्म हो गया है। रविवार यानि आज से वितरण कार्य शुरू हो जाएगा। कार्डधारकों को राशन के साथ मई माह का चना, तेल, रिफाइंड भी वितरित किया जाएगा। शासन के निर्देश के बाद विभाग ने विभाग ने वितरण संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जनपद संभल में 3.69 लाख राशनकार्ड कार्डधारक हैं। इन कार्डधारकों को जून माह का राशन अभी तक नहीं मिल सका था। आपूर्ति समय से न मिल पाने से मई माह का रिफाइंड, चना, नमक भी कार्डधारकों को नहीं मिल पाया था। शासन के द्वारा राशन वितरण के लिए 3 जुलाई से 15 जुलाई तक राशन वितरण की तिथि निर्धारित की है। विभाग ने राशन वितरण पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं। ताकि अधिकारी सभी वस्तुओं का वितरण सुनिश्चित कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें